सीतापुर, फरवरी 5 -- केसरीगंज। लहरपुर में परिवहन विभाग ने गुरुवार को अभियान चलाकर एक ट्रैक्टर ट्राली व पांच सीएनजी ऑटो सीज कर दिए। कार्रवाई की भनक लगते ही भारी संख्या में ई-रिक्शा भाग निकले। यही नहीं कृषि कार्य को छोड़कर समानांतर ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को चला रहे ट्रैक्टर-ट्राली भी सड़क से गायब हो गये। अपराध निरीक्षक साबिर अली ने बताया कि परिवहन विभाग ने पांच सीएनजी ऑटो व एक ट्रैक्टर-ट्राली को सीज किया गया है। परिवहन विभाग की कार्रवाई को लेकर वाहन चालकों में हड़कम्प मचा रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...