बस्ती, अगस्त 13 -- बस्ती। समग्र शिक्षा के समेकित शिक्षा अनुभाग द्वारा दुबौलिया ब्लॉक में मंगलवार को मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख विक्रमजोत ने किया। बीएसए अनूप कुमार के निर्देशन में कैंप का संचालन फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अजय पांडेय ने किया। सीएमओ स्तर से गठित टीम में शामिल आर्थो सर्जन डॉ. अजीत भारतीय, ईएनटी सर्जन डॉ. एसएस कन्नौजिया, नेत्र सर्जन डॉ. हरीश कुमार, न्यूरो साइकाट्रिशियन सर्जन डॉ. एके दुबे ने 99 बच्चों का परीक्षण किया। जांच के बाद 60 बच्चों को दिव्यांगता का प्रमाण-पत्र निर्गत किया गया। कैंप के आयोजन में रमाकांत पाठक, स्पेशल एजुकेटर्स देवेन्द्र ओझा, अनिल पांडेय, शिवशंकर, विवेक व अन्य ने सहयोग प्रदान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.