पीलीभीत, नवम्बर 2 -- हेल्थ रिपोर्ट देख कर वरिष्ठ अधिकारियों ने दिए निर्देश पीलीभीत, हिटी। शिकारियों के जाल में फंसा तेंदुआ पूरी तरह से स्वस्थ है। जांच के दौरान उसकी हेल्थ रिपोर्ट ठीक मिली। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर वन एवं वन्यजीव प्रभाग के अधिकारियों ने तेंदुए को पीलीभीत टाइगर रिजर्व में छोड़ दिया। इसको छोड़ने के बाद अधिकारियों को रिपोर्ट जारी की गई है। शनिवार को वन एवं वन्यजीव प्रभाग की टीम को जानकारी मिली थी कि पीलीभीत रेंज के लदपुरा गांव की बस्ती के पास लिंक मार्ग पर एक तेंदुआ दिखा है। इसके पैर में कुड़का (शिकारियों द्वारा लगाया जाने वाल जाल) लगा हुआ है और तेंदुआ चलने में असमर्थ है। इस पर प्रभाग की टीम पहुंची और अधिकारियों को जानकारी दी। वन्यजीव की सुरक्षा और आसपास की बस्ती को देखते हुए वरिष्ठ वनाधिकारियों ने तुरंत ट्रैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.