चाईबासा, दिसम्बर 9 -- चाईबासा। चेंजिंग इंडिया फाउंडेशन चाईबासा द्वारा एसआर रुंगटा ग्रुप चाईबासा से प्राप्त कंबल का वितरण हाटगमहरिया प्रखंड केंद्रपोसी ग्राम में किया गया। मौके पर आयोजन की व्यवस्था प्रमुख शत्रुघ्न हेंब्रम के द्वारा ग्रामीणों को एकत्रित किया गया था और उनके द्वारा संस्था के द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। वितरण में प्रताप कटियार महतो, चूमरू चातोम्बा, ब्रजमोहन चातोम्बा, देवेंद्र कुमार , चंद्र मोहन तियू, मणिकांत पोद्दार अधिकांश कुमार व श्याम चातोम्बा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...