नई दिल्ली, फरवरी 23 -- केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिल्ली में सोमवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में बम विस्फोट होते रहते थे, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल गई है। अब चूहे के बिल की तरह कश्मीर में घुसेड़ दिया है। उन्होंने दावा किया कि अब पथराव की घटनाएं समाप्त हो गई हैं और उग्रवादियों को समाप्त किया जा रहा है। देश में गलत काम करने वाले तत्वों को अब पकड़ा जा रहा है और सख्त कार्रवाई की जा रही है। गिरिराज ने मोदी सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में सुधार के कारण आतंकवाद और अशांति पर लगाम लगी है। जेएनयू में वामपंथी समूहों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प पर बोलते हुए गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि जेएनयू में वामपंथी विचारधारा नहीं मानने वाले छात्रों को पीटा जात...