मुरादाबाद, मार्च 23 -- बीते दिनों अपनी अजीबोगरीब हरकतों के कारण चर्चा में आए मुरादाबाद में तैनात आईपीएस को लखनऊ मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है। फिलहाल वह बीते करीब पौने दो माह से अवकाश पर ही चल रहे हैं। लखनऊ पुलिस मुख्यालय ने शनिवार देर रात तीन आईपीएस की ट्रांसफर लिस्ट जारी की। इसमें महाकुंभ मेले को संपन्न कराने वाले एसएसपी राजेश द्विवेदी को वहां ड्यूटी खत्म होने के बाद शाहजहांपुर का एसएसपी बनाया गया है। जबकि शाहजहांपुर के एसएसपी का काम देख रहे आईपीएस राजेश एस को डीआईजी चित्रकूट बनाया गया है। इस सूची में मुरादाबाद में एएसपी के रूप में तैनात रहे आईपीएस का भी नाम है, जिन्हें मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है। दरअसल 2021 बैच के आईपीएस बीते साल ही मुरादाबाद भेजे गए थे। एसएसपी ने उन्हें एक सर्किल की जिम्मेदारी थी। बीते जनवरी माह के अंतिम सप्ताह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.