धनबाद, मार्च 29 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल की साफ-सफाई पर हर माह चार लाख रुपए खर्च किए जाते हैं। बावजूद मरीज चूहे और कॉकरोच के आतंक से परेशान हैं। अस्पताल में खाने-पीने की चीजें और दवाएं सुरक्षित रखना मुश्किल हो गया है। मरीजों की दवाएं चूहों द्वारा कुतर दी जा रही हैं। वहीं कॉकरोच की मौजूदगी से संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। बता दें कि अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था हमेशा से ही विवादों में रही है। अधिकारियों के बार-बार कहने के बावजूद स्थिति में कोई खास सुधार नहीं आया है। डीसी के दौरे के दौरान भी यहां गंदगी मिली थी। डीसी ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया था। कुछ दिन व्यवस्था ठीकठाक रही। इसके बाद फिर से साफ-सफाई भगवान भरोसे चल रही है। स्थिति इतनी खराब है कि अस्पताल की नालियों से निकल कर बड़े-बड़े चूहे वार्ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.