सीवान, मार्च 30 -- गुठनी, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के बिसवार गांव में शुक्रवार की देर शाम चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में दो लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। पीड़ित हरिंद्र बासफोर के घर शुक्रवार को अचानक आग लग गई। इसके बाद मौजूद लोगो के बीच अफरातफरी मच गई। परिजनों का कहना है कि चाय बनाने के दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से आग लग गई। उन्होंने घर में लगी आग की लपटों को देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों की मानें तो आग लगने की खबर जबतक गांव में पहुचती तबतक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों के सहयोग से आग पर मिट्टी, पानी, बालू से आग पर काबू पाया गया। लेकिन आग पर जबतक काबू पाया जाता तब तक झोपड़ी में बन्धे पशु जल गए। पीड़ित हरिंद्र बासफोर का कहना है कि अगलगी में नगदी समेत कपड़ा, आभूषण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.