हरदोई, दिसम्बर 23 -- हरदोई। सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान द्वारा संचालित डॉ राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय अल्लीपुर के छात्र-छात्राओं ने प्रकृति के सानिध्य में ग्रामीण परंपरा को जीवंत किया। मिट्टी के चूल्हे पर भोजन तैयार कर शिक्षकों को खिलाया। पारंपरिक तरीके से भोजन बनाने में रोटी के लिए पारुल गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। सुमन कुशवाहा को आलू टमाटर की सब्जी, मेघा को खीर, सिल से पीसकर चटनी बनाने में वैष्णवी पटवा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। केले पत्ते पर और मिट्टी के बर्तनों में भोजन परोसने के लिए मनीषा मिश्रा व सुहानी गुप्ता प्रथम स्थान पर रही। शिक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि पुराने समय में बारात में ऐसे भोजन का अनुभव हुआ। उसी जैसा स्वाद आज तैयार भोजन का है। निदेशक डॉ शीर्षेन्दु शील त्रिवेदी विपिन ने कहा कि महाविद्यालय की विलुप्त होती ...