मुंगेर, फरवरी 19 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बुधवार को प्रखंड के रमनकाबाद पूर्वी पंचायत के खैरा गांव स्थित वार्ड संख्या 9 में चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में एक फूस का घर जलकर राख हो गया। मिली जानकारी के अनुसार रूपम देवी अपने घर में खाना बना रही थीं। इसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी फूस की छत में जा लगी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर पूरे घर को अपनी चपेट में के लिया। आग से घर में रखा गेहूं, चावल व अनाज, चौकी, खटिया, कपड़े सहित दैनिक उपयोग की सामग्री आग की भेंट चढ़ गया। ग्रामीणों ने आसपास के घरों से बाल्टी में पानी और मोटर पंप की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया और इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दिया। सूचना पर अग्निशमन विभाग के कर्मी मोतीलाल कुमार, बंटी कुमार, राजीव रंजन एवं धनंजय कुमार मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.