महाराजगंज, फरवरी 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सदर कोतवाली क्षेत्र के केवलापुर खुर्द स्थित अहिरौटी टोला में शनिवार की देर रात चूल्हे से निकली आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आने से दो रिहायशी झोपड़ियां जलकर पूरी तरह राख हो गईं। इस हादसे में घरेलू सामान के साथ करीब छह हजार रुपये नगद भी जल गए बताए जा रहे हैं। अहिरौटी टोला निवासी चन्द्रेश यादव ने बताया कि शनिवार की शाम वह भैंसों को चारा खिलाकर झोपड़ी में बांध दिया था। इसके बाद चूल्हे पर भोजन बनाकर परिवार के सभी सदस्य भोजन कर सोने चले गए। देर रात किसी काम से नींद खुली तो देखा कि झोपड़ी आग की चपेट में है। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन तब तक आग ने पास की एक अन्य झोपड़ी को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत से भैं...