लखीमपुरखीरी, मार्च 17 -- खमरिया। थाना खमरिया क्षेत्र के महरिया गांव में रविवार की दोपहर चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। आग की चपेट में आकर 10 माह के मासूम बच्चे की झुलस कर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। थाना खमरिया क्षेत्र के मारिया निवासी झब्बू लाल के घर में रविवार की दोपहर खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी की चपेट में चारपाई आ गई। चारपाई पर सो रहे 10 माह के नाती की झुलसकर मौत हो गई। मृतक बालक की मां सुमन के मुताबिक घटना के दौरान वह शौच को चली गई और बालक घर में पड़ी चारपाई पर सो रहा था। चूल्हे की चिंगारी ने चारपाई को चपेट में ले लिया। चारपाई पर पड़ा बिस्तर जलने लगा। जिससे चारपाई पर सो रहा मासूम बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। धुंआ उठता देख दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.