प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 31 -- बाबागंज, हिन्दुस्तान संवाद। महेशगंज थाना क्षेत्र के शिव प्रसाद का पुरवा रायगढ़ गांव निवासी अमरनाथ पाल, दूधनाथ पाल, सुरेश पाल तीनों भाइयों ने अपने पक्के मकान के सामने छप्पर डाले थे। उन्हीं छप्परों में मवेशी बांधे गए थे, छप्पर के पास ही घूर लगा है। परिजनों ने सोमवार को दोपहर बाद खाना बनाने के पास चूल्हे के आग की राख घूर में फेंक दिया। राख में कोई चिंगारी दबी हुई थी जिससे हवा के झोंके से चिंगारी उड़कर छप्पर पर जा गिरी जिससे आग लग गई। जब तक आग लगने की जानकारी होती तबतक तीनों छप्पर जलकर राख हो गए। जिससे छप्पर के नीचे बंधी अमरनाथ की एक भैंस उसका बच्चा, गाय और उसका बच्चा, सुरेश पाल की एक भैंस, एक घोड़ा, आठ बकरी, दूधनाथ की एक बछड़ा, एक गाय झुलस गए। झुलसे मवेशियों का इलाज कराया जा रहा है। मौके पर फायर ब्रिगेड, महेशगंज पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.