जहानाबाद, नवम्बर 11 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता लोकतंत्र के महापर्व में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर लंबी कतार लगा मतदान किया। महिलाओं ने पहले मतदान किया, जिसके बाद घर जाकर रसोई का काम निपटाया। महिलाओं का कहना था कि रोज तो खाना बनाना और घर का सब काम निपटाना ही है। आज लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने और अपनी पसंद की सरकार बनाने का यह मौका पांच साल पर आता है। अगर हम मतदान से चूकते हैं तो भविष्य को संवारने में अपनी भागीदारी से वंचित रह जाएंगे। तो हम भी पीछे क्यों रहें, पहले मतदान करेंगे, फिर जलपान करेंगे। इसलिए हम भी आज सुबह उठने के बाद सज-धजकर सीधे मतदान केन्द्र पहुंच गई हैं। अब वोट डालने के बाद ही घर की रसोई का काम होगा। यहां से जाने के बाद ही आज खाना बनेगा और कोई भी काम होगा। जहानाबाद और घोसी समेत ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.