फिरोजाबाद, मार्च 20 -- थाना उत्तर क्षेत्र में बुधवार प्रातः चूड़ी की जुड़ाई करते समय आग लग गई। जिससे मासूम सहित चार लोग झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया है। कबीर नगर निवासी अमर सिंह के यहां चूडी की जुड़ाई का काम होता है। जुदाई के दौरान प्रीति जलती लैंप में मिट्टी का तेल डाल रही थी। उसी दौरान आग लग गई। आग लगते ही हड़कंप मच गया। लोगों में भगदड़ मच गई। चीखपुकार सुन परिवार के लोग आ गए। लोगों ने काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया। आग से वहां जुड़ाई कर रहे 18 वर्षीय प्रकाश पुत्र अमर सिंह, उसकी बहन 16 वर्षीय ललिता, 6 वर्षीय हिमांशु पुत्र नीरज, 22 वर्षीय प्रीति पुत्री अमर सिंह झुलस गए। उनकी हालत देख सभी लोग घबरा गए। उन्हें उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए। चिकित्सक ने उनकी हालत देख अस्पताल में भर्ती कर लिया।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.