फिरोजाबाद, फरवरी 24 -- लाइनपार थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम चूड़ी जुड़ाई करते समय आग लगने से महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। घटना के बारे में जानकारी मिलने पर मायका पक्ष के लोग भी रोते बिलखते हुए पहुंच गए। आजाद नगर निवासी 30 वर्षीय ज्योति पत्नी राजीव शंखवार मंगलवार शाम चार बजे अपने घर पर चूड़ी जुड़ाई कर रही थी। उसी दौरान अचानक उसके कपड़ों में आग लग गई। ज्योति कुछ समझ पाती उससे पहले ही वह आग की लपटों में घिर गई। यह देखकर वह शोर मचाने लगी। जिससे घर में मौजूद लोगों में खलबली मच गई। परिजन पानी से आग बुझाने में जुट गए। इस दौरान आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। आग बुझने पर परिजन उसे ट्रामा सेंटर लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.