बिहारशरीफ, जनवरी 10 -- चूड़ा मशीन में फंसी गमछी, सब्जी विक्रेताओं की गयी जान शहर के पथलाफार के पास हादसा, मची गयी अफरातफरी परिवार का था एकलौता कमाऊ सदस्य, मुआवजे की मांग शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददता। मकर संक्रांति पर्व से पहले चूड़ा कूटने का काम जोरों पर है। नगर क्षेत्र के मटोखर गांव के समीप स्थित पथलाफार चूड़ा मिल में चूड़ा कुटाने आये एक सब्जी विक्रेता की मशीन के पट्टे में फंसकर मौत हो गई। घटनास्थल पर काफी देर तक अफरातफरी मची रही। शहर के जमालपुर मोहल्ला निवासी भतू महतो के 43 वर्षीय पुत्र उपेंद्र महतो सुबह में मकर संक्रांति के लिए चूड़ा कुटवाने मिल पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी गमछी अचानक चूड़ा कूटने वाली मशीन में फंस गई। मशीन की तेज रफ्तार के कारण गमछी उनके गले में कस गई और दम घुटने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर टाउन ...