बिहारशरीफ, जनवरी 11 -- इस्लामपुर में विधायक रुहेल रंजन ने किया भोज का आयोजन फोटो : रुहेल-इस्लामपुर में रविवार को चूड़ा दही के भोज में शामिल विधायक रुहेल रंजन व अन्य। एकंगरसराय, निज संवाददाता। इस्लामपुर विधायक रुहेल रंजन ने रविवार को एकंगरसराय स्थित अपने आवास पर चूड़ा-दही के भोज का आयोजन किया। इसमें कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा हुई। इसके अलावा सूबे के आधा दर्जन विधायक, पार्टी के पदाधिकारी भी इसमें शामिल हुए। स्थानीय विधायक ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से सामाजिक समरसता की भावना बढ़ती है। साथ ही कार्यकर्ता एकजुट होते हैं। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव ईं. सुनील कुमार ने कहा कि रुहेल रंजन जनता के बीच रहकर काम करते हैं। वे आमलोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं और उनके समाधान का उपाय करते हैं। संगठन को मजबूत करने में भी उनका अहम योगदान है। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.