चम्पावत, दिसम्बर 20 -- चम्पावत। एसएसबी पंचम वाहिनी ने वाइब्रेंट गांव चूका और सेलागाड़ में पशु चिकित्सा शिविर लगाया। इस दौरान 321 पशुओं का उपचार करने के साथ निशुल्क दवा बांटी। कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने बताया कि नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत पशु चिकित्सा शिविर लगाया गया। बताया कि चूका में 165 और सेलागाड़ में 156 पशुओं का उपचार किया गया। इसके अलावा सेलागाड़ में चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। जिसमें 25 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कार्यक्रम में उप कमांडेंट चंद्रशेखर सी पाटिल, डॉ. वेदांतम मधुमिता, डॉ. पूजा फर्स्वान, पंकज तिवारी, रवींद्र रावत, निरीक्षक सुबोध कुमार, रामेश्वर दयाल समेत तमाम पशुपालक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.