बगहा, फरवरी 15 -- चनपटिया, नगर संवाददाता। चनपटिया के चुहड़ी में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट एवं फायरिंग मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक विधि विरुद्ध किशोर भी शामिल है। थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने बताया कि मामले में जियछा टोला चुहड़ी के स्व. मैनुद्दीन मियां के पुत्र इमामुद्दीन मियां (35) को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। वह फायरिंग कांड से पहले गत 16 जनवरी को हुई मारपीट के मामले में आरोपित था। वही मारपीट एवं फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक विधि विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया है। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है। इसके लिए तकनीकी टीम भी जुटी हुई है। ज्ञात हो कि गुरुवार की दोपहर चुहड़ी नवका टोला में अपराध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.