अल्मोड़ा, जनवरी 6 -- चमोली जनपद से लगे चुलेरासीम में लोगों को खेतों में घूमता हुआ गुलदार दिखाई दिया। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। पूर्व प्रधान नारायण सिंह बिष्ट ने बताया कि सोमवार शाम पांच बजे महिलाएं खेतों में घास लेने गई थीं। इसी बीच गुलदार खेतों के बीच भागते हुए आगे निकल गया। लोगों ने कहा कि गुलदार दिखाई देने से क्षेत्र में भय बना हुआ है। लोगों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...