दरभंगा, फरवरी 21 -- बेनीपुर। मद्द निषेध थाना बेनीपुर द्वारा फरदाहा एवं नेहरा में छापेमारी कर 3.500 लीटर चुलाई शराब के साथ दो महिला तस्कर को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। एसएचओ सिद्धार्थ शुक्रवार को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर फरदाहा गांव में छापेमारी कर सुबोध चौपाल की पत्नी सीता देवी को 1.500 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं नेहरा गांव में छापेमारी कर दो लीटर चुलाई शराब के साथ छठ सहनी की पत्नी सुखी देवी को गिरफ्तार किया गया। एसएचओ ने बताया कि होली पर्व के मद्देनजर क्षेत्र में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...