जौनपुर, जनवरी 30 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा विकास खंड के लखनीपुर गांव में मेरा युवा भारत एवं युवक मंगल दल की तरफ से ब्लाक स्तरीय बालीबाल एवं दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालीबाल प्रतियोगिता में चुरावनपुर को हराकर लखनीपुर की टीम 10-8 से विजेता बन गयी। सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में चुरावनपुर के लकी गौतम प्रथम, आशू द्वितीय जबकि रितिक तीसरे स्थान पर रहे। इस दौरान विमल, सुनील, नवनीत उपाध्याय, रिशु उपाध्याय, योगेश उपाध्याय, हिमांशु को मुख्य अतिथि बक्शा ब्लाक कम्प्यूटर आपरेटर विजय कुमार विश्वकर्मा ने गोल्ड मेडल प्रदान किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद से युवाओं के अंदर शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। अध्यक्षता कर रहे बक्शा ब्लॉक नेहरू युवा मंडल अध्यक्ष और गढ़ाबाघराय युवक मंगल दल अध्यक्ष नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि मिशन खेलो ...