हजारीबाग, जनवरी 31 -- चरही, प्रतिनिधि चुरचू थाना क्षेत्र के चिचिकला में गुरुवार देर शाम को एक बाईक सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार अजय मरांडी, पिता श्याम मरांडी, जमडीहा,काठाडाड़ी निवासी अपने बाईक पल्सर से घर जा रहा था। तभी चिचिकला के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उसे चुरचू सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.