लखनऊ, अगस्त 30 -- लखनऊ। आठवीं रवि-उल-अव्वल (चुप ताजिया) का जुलूस एक सितंबर को निकाला जाएगा। यह जुलूस नाजिम साहब के इमामबाड़ा से प्रारम्भ होकर रोजा-ए-काजमैन तक निकाया जाएगा। इसलिए यातायात के सुगम संचालन के लिए आवश्यकतानुसार यातायात का डायवर्जन प्रातः 04.00 बजे से जुलूस की समाप्ति तक रहेगा। इस अवधि में नक्खास और अकबरी गेट की तरफ वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। - मेडिकल क्रास (कमला नेहरू) चौराहा से कोई भी वाहन अकबरी गेट/नक्खास की ओर नहीं जाएगा। यह मेडिकल कॉलेज या कोनेश्वर होकर जाएगा। - नक्खास से कोई भी यातायात मेडिकल क्रास (कमला नेहरू) चौराहा/टुड़ियागंज की ओर न जाकर यहियागंज, रकाबगंज होकर जाएगा। - मेफेयर तिराहा/अकबरी गेट तिराहा से किसी भी प्रकार का यातायात नक्खास/विक्टोरिया स्ट्रीट की ओर नहीं जा सकेगा। -टुड़ियागंज से गिरधारीलाल इण्टर कॉलेज की तरफ याताय...