कोडरमा, मई 31 -- जयनगर,निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय सभागार में शुक्रवार को चुप्पी तोड़ो स्वस्थ्य रहो अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ गौतम कुमार, बीपीओ विकास कुमार सिंह, डॉ शोएब खान सहित अन्य ने किया। बीडीओ गौतम कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की माहवारी बेहद महत्वपूर्ण विषय है। इसमें जागरुकता अति आवश्यक है। मासिक धर्म स्वच्छता पर चर्चा करते हुए बताया कि सेनिटरी नैपकिन का नियमित उपयोग, साफ-सफाई, स्वच्छ शौचालय और सुरक्षित निपटाने प्रणाली महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। आगे कहा कि मुखिया, जलसहिया और पंचायत सेवक समाज के बीच सेतु का काम करते है। यदि वे अपने स्तर पर जागरुकता लाएं तो हम इन सामाजिक वर्जनाओं को जड़ से खत्म कर सकते हैं। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने माहवारी के प्रति चुप्पी तोड़ो स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.