देवरिया, फरवरी 6 -- देवरिया, निज संवाददाता। गुरूवार को सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर में दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों के विदाई समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान छात्रों ने कई सांस्कृतिक कार्यकम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी दिव्या मित्तल और विशिष्ट अतिथि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ रजनी पटेल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया। डीएम ने कहा कि परीक्षा काल चुनौती नहीं प्रेरणा का अवसर है। लक्ष्य के प्रति एकाग्रता निश्चित ही सकारात्मक परिणाम देता है। अपने लक्ष्य को अर्जुन की दृष्टि की तरह साधना होगा। तभी अपेक्षित परिणाम संभव है। विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डॉ रजनी पटेल ने कहा कि छात्रों को तनाव नहीं बल्कि अनुशासन को अपनाने से सफलता मिलेगी। मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सक ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.