मधुबनी, मार्च 24 -- मधुबनी, निज संवाददाता। ईद की तैयारियों के बीच वार्ड 32 और 33 के लोगों को इस बार भी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। गोआ पोखर, स्टेडियम रोड और मनहर मोहल्ले की सड़कों पर जलजमाव और गंदगी की वजह से ईदगाह जाने वालों के सामने कई समस्याएं खड़ी हो गई हैं। ईद के पाक मौके पर जब नमाज अदा करने के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है, वहीं इन इलाकों में नाले की सफाई न होने से स्थिति बदहाल बनी हुई है। मनहर मोहल्ले में पिछले एक साल से हालत बदतर बनी हुई है। यही हालत स्टेडियम रोड की है। सड़क पर नाले का गंदा पानी बह रहा है, जिससे आने-जाने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खासतौर पर ईद जैसे त्योहार पर यह समस्या और गंभीर हो जाती है क्योंकि इस रास्ते से होकर सैकड़ों लोग ईदगाह पहुंचते हैं। वार्ड पार्षदों ने कई बार नगर निगम को ज्ञाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.