एटा, मार्च 29 -- नगर में रोड स्थित अवागढ़ पब्लिक स्कूल भजनपुरा में कक्षा पीजी से कक्षा 9, 11 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। विद्यार्थियों को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मैनेजर डॉ. संजीव कुमार वार्ष्णेय ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। लिटिल फ्लॉवर स्कूल मैनेजर तारा वार्ष्णेय ने कहा कि चुनौतियां जीवन को मजेदार बनाती है। हम सभी को चुनौतियों का आनंद से सामना करना चाहिए। स्कूल निदेशक सजल वार्ष्णेय ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। लिटिल फ्लॉवर स्कूल निदेशक मानसी वार्ष्णेय ने कहा कि अपने जीवन के लक्ष्य के लिए समय देना होगा। सफलता पाने से कोई नहीं रोक सकता। स्कूल प्रधानाचार्य अतुलेश कुमार सुमन ने कहा कि यह सफलता आपकी निरंतर मेहनत, अनुशासन और अध्यापकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। लिटिल फ्लॉवर स्कूल प्...