मैनपुरी, जनवरी 8 -- करहल। कस्बे में आयोजित शादी में भाग लेने आए पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि समाजवादी पार्टी परिवार की राजनीति करती है। वह एसआईआर का विरोध कर रही है। आने वाले चुनाव में उसे हार मिलेगी। इसलिए अभी से ही बहाने शुरू कर दिए गए हैं। बिहार में एसआईआर का विरोध हुआ। विरोध करने वाले राजद और कांग्रेस के राहुल गांधी बुरी तरह चुनाव हार गए। एसआईआर से वोट कट नहीं रहे बल्कि फर्जी वोट हट रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एसआईआर में मैनपुरी की सूची से मृतक वोट हटा दिए गए हैं। फर्जी वोट काटे गए हैं। सपा को मालूम है कि वह चुनाव नहीं जीतेगी। इसलिए अभी से ही बहानेबाजी शुरू कर दी गई है। उन्होंने बांग्लादेश हिंसा पर कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और फिल्म अभिनेता शाहरुख खान को वह बधाई देते हैं कि उन्होंने बांग्लादेशी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.