पटना, सितम्बर 8 -- बिहार चुनाव से पहले महिलाओं को सीएम नीतीश ने एक और बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को एक अणे मार्ग से सुगम परिवहन हेतु महिलाओं के लिए द्वितीय चरण में 80 पिंक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की सभी 1065 बसों में ई-टिकटिंग सुविधा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने बसों को रवाना करने के पूर्व बसों का निरीक्षण किया और उसमें उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा कि आज बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की 1065 बसों में ई-टिकटिंग सुविधा लागू करने का शुभारंभ किया तथा द्वितीय चरण में नई 80 पिंक बसों का लोकार्पण भी किया। इन बसों में केवल महिलाएं ही यात्रा कर सकती हैं। इन पिंक बसों के परिचालन से महिलाओं का सफर ज्यादा सुरक्षित और आरामदाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.