नई दिल्ली, फरवरी 23 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। हर चुनाव की तरह इस बार भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने अपनी पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अय्यर कभी केरल में मुख्यमंत्री पिनरई विजयन की तारीफ करते हैं, तो कभी इंडिया गठबंधन की बागडोर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सौंपने की वकालत करते हैं। इसके साथ वह पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को दूसरे नेताओं के साथ जिम्मेदारी साझा करने की नसीहत दे रहे हैं। इन सबके बीच पार्टी पलटवार करने के बजाए सिर्फ उनसे किनारा कर रही है। ऐसा नहीं है कि मणिशंकर अय्यर ने पहली बार चुनावों से पहले इस तरह के बयान दिए हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि वह अभी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दूसरी पार्टियों के नेताओं के खिलाफ इस तरह के बयान देते थे, पर इस बार उन्होंने बंदूक कांग्रेस की तरफ मोड़ दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.