पटना, अगस्त 17 -- बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुकेश सहनी ने नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू में सेंधमारी की है। निषाद संघर्ष मोर्चा के संरक्षक और जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष रंजीत सहनी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ वीआईपी में शामिल हो गए। विकासशील इंसान पार्टी कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में मुकेश सहनी ने रंजीत को सदस्यता दिलाई और स्वागत किया। रंजीत सहनी तेज तर्रार नेता हैं जो जदयू में मुजफ्फरपुर जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। जदयू में जाने से पहले वे मुकेश सहनी के साथ थे और सन ऑफ मल्लाह की ब्रांडिंग में अहम भूमिका निभाई थी। मौके पर मुकेश सहनी ने कहा कि लोगों में वीआईपी का आकर्षण बढ़ रहा है। हमारा उद्देश्य समाज में बदलाव है। अगर सरकार बनी तो बिहार में बदलाव होगा, नया बिहार बनेगा। उन्होंने निषाद आरक्षण की मांग को दोहराते हुए कहा कि अन्य राज्यों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.