हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, जून 18 -- बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नालंदा जिले में कांग्रेस में दो फाड़ हो गई है। कांग्रेस के कई प्रखंड अध्यक्षों ने जिलाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद अकेला के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रखंड अध्यक्षों के साथ एक गुट के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बिहारशरीफ स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय राजेंद्र आश्रम में हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन किया। धरना देने के बाद कार्यालय के गेट में ताला लगा दिया। तीन कार्यकर्ता अंदर बंद हो गए। इस दौरान दूसरे गुट के कार्यकर्ताओं से उनकी गाली-गलौज और हाथापाई हुई। प्रखंड अध्यक्षों ने जिलाध्यक्ष पर राहुल गांधी के कार्यक्रम में पैसे लेकर लोगों को मिलवाने का आरोप लगाया। वहीं, नरेश प्रसाद का कहना है कि पूर्व जिलाध्यक्ष के इशारे पर हंगामा किया गया है। हंगामे के दौरान एक कार्यकर्ता को खींचकर कार्यालय से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.