छपरा, अगस्त 10 -- बिहार चुनाव से पहले चिराग पासवान की पार्टी लोजपा-आर को बड़ा झटका लगा है। सारण जिले के 139 पदाधिकारियों और नेताओं ने एक साथ सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। जिसमें पूर्व जिला अध्यक्ष और वर्तमान प्रदेश सचिव भी शामिल हैं। इस्तीफा देने वालों में 39 मंडल समिति सदस्य, 16 प्रखंड अध्यक्ष, 30 महिला समिति सदस्य और 40 नगर निकाय समिति से जुड़े लोग हैं। पार्टी नेताओं ने जमुई से सांसद, बिहार प्रभारी और पार्टी के मुख्य सचेतक अरुण भारती पर अवैध वसूली के आरोप लगाए। इस्तीफा देने वाले पदाधिकारियों का कहना है कि अरुण भारती और खगड़िया सांसद राजेश वर्मा पर उपेक्षा और तानाशाही रवैया अपनाए हुए हैं। वर्तमान प्रदेश सचिव दीपक कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि अरुण भारती पार्टी को कॉर्पोरेट कंपनी की तरह चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि संकल्प यात्रा के नाम पर सार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.