कानपुर, दिसम्बर 10 -- कानपुर। बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर एल्डर्स कमेटी ने बुधवार को संभावित प्रत्याशियों के साथ संयुक्त बैठक की। बैठक में चुनाव सुधार को लेकर प्रत्याशियों से सुझाव मांगे गए। प्रत्याशियों ने कई तरह के सुझाव दिए जिन्हें एल्डर्स कमेटी ने दर्ज कर लिया है। कमेटी ने सुझावों पर विचार करने का आश्वासन दिया। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन उमाशंकर गुप्ता ने यह जानकारी दी। उधर, महामंत्री अमित सिंह द्वारा एल्डर्स कमेटी में वरिष्ठता के आधार पर नए सदस्यों को शामिल करने के संबंध में चेयरमैन को एक पत्र भी दिया गया। बैठक में एल्डर्स कमेटी सदस्य हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, ओमप्रकाश मिश्रा व सहयोगी सदस्य शिवशरण मिश्रा उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.