बोकारो, जनवरी 29 -- बोकारो, प्रतिनिधि। नगर निगम चुनाव को लेकर चास में सरगर्मी बढ़ गई है। क्षेत्र में लोगों के बीच प्रत्याशी व उनके प्रतिनिधियों की पहुंच बढ़ गई है। ऐसे में प्रत्याशी अपने-अपने स्तर से लोगों के बीच अपनी बात रख रहे हैं। इसी बीच चास नगर निगम क्षेत्र में एक निजी संस्था का फॉर्म भी खूब प्रचारित किया जा रहा है। जिसके तहत प्रत्येक वार्ड में लोगों से जुड़ने की अपील की जा रही है। लोगों को जुड़ने के बाद वांछित प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की बात कही जा रही है। इसके लिए लोगों को नकद राशि देने की भी बात कही जा रही है। चास में रहने वाले लोगों के बीच फॉर्म तेजी से सर्कुलेट किया जा रहा है। वहीं फार्म मिलने के बाद लोगो के बीच चर्चा का माहौल बना हुआ है। चुनाव के बीच इस तरह के फार्म वितरण व नकद राशि मुहैया कराने की बात से एक ओर प्रत्याशी ...