रांची, अप्रैल 14 -- रांची, वरीय संवाददाता। वृहत मारवाड़ी समाज की प्रतिनिधि संस्था झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के द्विवार्षिक चुनाव को लेकर मंगलवार को होने वाले मतगणना कार्य पर रोक लगा दिया गया है। मुख्य चुनाव पदाधिकारी विनय सरावगी के मुताबिक रविवार को राज्य के 23 जिले व पांच अनुमंडल में संगठन से संबद्ध 5106 मतदाताओं में से 3432 ने मतदान किया था। अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में उतरे दो प्रत्याशियों बसंत कुमार मित्तल, सुरेश चंद्र अग्रवाल ने स्वयं व उनके पर्यवेक्षकों ने धनबाद, दुमका व सरायकेला में चुनाव में अनियमितता की मौखिक, लिखित शिकायत की थी। चुनाव कमेटी को मिली शिकायत की 17 अप्रैल तक जांच की जाएगी। इसके बाद मतगणना को लेकर निर्णय लिया जाएगा। बताया गया कि मतदान में अनियमितता की शिकायत मिलने के बाद सोमवार को बैठक हुई। बैठक में विचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.