औरंगाबाद, नवम्बर 20 -- विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब लोग अपने काम के लिए दूसरी जगहों के लिए रवाना हो रहे हैं। इसमें दिल्ली और सूरत जाने वाले लोगों की संख्या ज्यादा है। औरंगाबाद के अनुग्रह नारायण स्टेशन पर प्रत्येक दिन सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। जिन्होंने पहले से रिजर्वेशन करा लिया था, वे तो आराम से ट्रेन में सवार हो रहे हैं लेकिन बिना रिजर्वेशन वाले यात्री जेनरल कैटेगरी वाले डिब्बे में धक्का मुक्की कर प्रवेश कर रहे हैं। स्थानीय स्टेशन प्रबंधन के द्वारा आवश्यक व्यवस्था भी की गई है तथा सुरक्षा बलों को भी इसमें लगाया गया है लेकिन भीड़ ज्यादा हो रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार छठ पूजा संपन्न होने के बाद भी काफी संख्या में लोग काम पर वापस नहीं लौटे थे। ये लोग विधानसभा चुनाव को लेकर अपने घरों पर ही रुक गए थे। अब चुन...