सिमडेगा, फरवरी 15 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी रामविलास बड़ाईक ने मार्केट कंपलेक्स, सलडेगा, मोदी टोली सहित कई क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। अभियान के दौरान भाजपा नेताओं ने घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की और विकास के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इधर भाजपा के कई नेताओं ने भी प्रत्याशी रामबिलास बड़ाईक को ईमानदार, कर्मठ और जमीनी कार्यकर्ता बताते हुए क्रम संख्या 07 पर स्थित बक्सा छाप में भारी संख्या में लोगों से मुहर लगाकर विजयी बनाने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...