रामगढ़, फरवरी 23 -- झारखंड के 48 नगर निकायों में 23 फरवरी को सुबह 7 से शाम 5 बजे के बीच वोटिंग होगी। चुनाव भले ही गैरदलीय हो रहा है, लेकिन राजनीतिक दलों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। नगर परिषद रामगढ़ रामगढ़ में अध्यक्ष समेत 32 वार्ड पार्षदों का चुनाव होना है। अध्यक्ष पद पर लगभग सभी राजनीतिक दलों ने समर्थित प्रत्याशी मैदान में उतारे। इतना ही नहीं नामांकन प्रक्रिया के बाद से लगातार 15 दिनों तक शहरी क्षेत्र में खून-पसीना भी बहाया। मकसद किसी भी कीमत पर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाना था। निकाय चुनाव के बहाने लगभग सभी राजनीतिक दल शहरी क्षेत्र में अपने संगठन का प्रभाव बनाने और बचाने के लिए सक्रिय दिखे। भाजपा, कांग्रेस, झामुमो, आजसू, जेएलकेएम और वामदलों ने अपने-अपने पसंद के प्रत्याशियों को समर्थन दिया। - राजनीतिक दल वार्ड पर खामोश, अध्यक्ष पर फोकस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.