जहानाबाद, नवम्बर 7 -- मखदुमपुर डिस्पैच सेंटर व वाहन कोषांग का किया निरीक्षण डीएम ने निर्देश दिया कि मतदान कार्य मे संग्लन वाहनों को जीपीएस युक्त होना अनिवार्य है जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आसन्न विधानसभा चुनाव को सफलतापूर्वक संचालन को ले जिला प्रशासन अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र के डिस्पैच सेन्टर तथा वाहन कोषांग का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को कई जरूरी हिदायतें दी। उन्होंने वाहनों का सेक्टरवार रख रखाव कराने का निर्देश दिया ताकि चुनाव के काम में कोई भी परेशानी न हो सके। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मौके पर रहे अधिकारियों को चुनाव के दिन पूरी मुश्तैदी से ड्यूटी में जुटे रहने की हिदायत दी। मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र के ...