जहानाबाद, जुलाई 1 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के केयाल शक्ति केंद्र के कुबडी गांव में भाजपा बूथ सशक्तीकरण की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शहर तेलपा मंडल अध्यक्ष मुकेश भगत ने की। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह बूथ सशक्ति करण जिला संयोजक गिरेन्द्र शर्मा ने कहा कि चुनाव तभी जीता जा सकता है जब बुथ मजबूत हो। भाजपा ने हर बुथ पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए दस -दस युवा कार्यकर्ताओं को तैनात किया है। अपने बूथ कार्यकर्ताओं को क्रिया शील करने की जरूरत है। बूथ प्रभारी सभी बूथ कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर भाजपा के हर कार्यक्रम से जोड़े। सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याण कारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाये। भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करें। बूथ कार्यकर्ताओं की भूमिका चुनाव में अहम हो जाती है। भाजपा अरवल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.