कोडरमा, फरवरी 4 -- कोडरमा। निकाय चुनाव में निष्पक्षता व पारदर्शिता पुलिस की प्राथमिकता होगी। इससे कोई समझौता नहीं होगा। जिले के सभी पुलिस कप्तानों के अलावा सबंधित थानों के पुलिस पदाधिकारियों को सख्ती से हिदायत दिया गया है कि इस मामले में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी और शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई होगी। आईजी सुनील भास्कर ने हिन्दुस्तान के साथ विशेष बातचीत के दौरान उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि जिले के तीनों निकायों में शांतिपूर्ण तरीके से स्वच्छ, निष्पक्ष व भयमुक्त संपन्न कराना हमारा मिशन है। इसके लिए लोगों के मन में पुलिस के प्रति विश्वास पैदा करना होगा। पुलिस को हर जगह दिखना होगा। पुलिस की विजिबिलिटी से लोगों के मन से भय दूर होगा और भयमुक्त वातावरण का निर्माण होगा। इसके लिए एसपी से लेकर सभी थाना प्रभारियों को लगाता...