मोतिहारी, अक्टूबर 11 -- रक्सौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पश्चिमी चम्पारण सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने शुक्रवार को स्थानीय भाजपा कार्यलय में अनौपचारिक वार्ता के दौरान दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए 200 से ज्यादा सीटें जीतकर 2010 का रिकॉर्ड तोड़ेगा। यही नहीं बल्कि इस चुनाव में चंपारण की सभी 22 विधानसभा सीटों पर एनडीए की झोली में जायेगी। पिछली बार एनडीए ने यहां से 18 सीटें जीती थीं। रक्सौल भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री जायसवाल ने कहा कि महागठबंधन की हार तय है। यही कारण है कि वह अब अनाप शनाप घोषणाएं करने लगा है। वैसी घोषणा का धरातल पर कोई आधार नहीं है। उन्होंने महागठबंधन की तुलना पति-पत्नी से करते हुए कहा कि वे कहते हैं कि परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देंगे। लेकिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.