नई दिल्ली, फरवरी 18 -- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक गलियारों में चल रही गठबंधन की अटकलों पर बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर पूर्ण विराम लगा दिया है। मायावती ने स्पष्ट किया कि गठबंधन को लेकर सोशल मीडिया और मीडिया के कुछ हिस्सों में चल रही खबरें पूरी तरह से 'फेक न्यूज़' और एक गहरी साजिश का हिस्सा हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगाह किया कि बसपा को कमजोर करने और समर्थकों का ध्यान भटकाने के लिए विपक्षी दल और कुछ मीडिया घराने घिनौनी साजिशें रच रहे हैं। बसपा प्रमुख ने साफ लहजे में कहा कि उनकी पार्टी 2027 का मिशन अकेले अपने दम पर लड़ेगी और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। इसके साथ ही दिल्ली में नया बंगला लेने पर भी मायावती ने सफाई दी है।गठबंधन से बसपा को केवल नुकसान मायावती ने गठबंधन की संभावनाओं को सिरे से खा...