नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- भाजपा के वरिष्ठतम नेता मुरली मनोहर जोशी ने चुनाव के दौरान कैश बांटने को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि सभी राज्यों में समान विकास हो। संविधान की भावना को इसके जरिए ही पूरा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि 'चुनाव में पैसा बांट देना' कोई वेलफेयर नहीं है। गुरुवार को दिल्ली में एक आयोजन को संबोधित करते हुए मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि अंतर समाप्त करने के लिए यह जरूरी है कि छोटे राज्यों का गठन किया जाए। ऐसा यह ध्यान रखते हुए किया जाए कि सभी राज्यों की आबादी लगभग बराबर हो और उनमें लोकसभा और विधानसभा की सीटें भी लगभग समान हों। पूर्व चुनाव आयुक्त और पूर्व लॉ सेक्रेटरी जी. कृष्णमूर्ति के 91वें जन्मदिन के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को मुरली मनोहर जोशी संबोधित कर रहे थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.