दरभंगा, जून 8 -- बेनीपुर। नगर परिषद बेनीपुर धरौड़ा में गत छह जून की देर रात राज्यसभा सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने सामाजिक कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में एनडीए की अप्रत्याशित जीत होगी। श्री झा को धरौड़ा निवासी उच्च जाति विकास राज्य आयोग के सदस्य सह दिल्ली प्रदेश जदयू के पूर्व अध्यक्ष दयानंद राय व अधिवक्ता संघ बेनीपुर के पूर्व सचिव सुशील चौधरी ने पाग, माला व चादर से सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रामनारायण ठाकुर, पूर्व मुखिया अंजनी कुमार झा उर्फ बबलू, पूर्व प्रमुख मनोज मिश्र, जिप सदस्य अमरनाथ शर्मा, संजीव झा, प्रो. सुरेश प्रसाद सिंह, ललित झा, शिक्षक सुशील राय, अभय कुमार झा मुन्ना, शंकर भगवान पूर्वे आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...