दरभंगा, नवम्बर 30 -- अलीनगर। पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित बीएलए वन सम्मान सम्मेलन में दरभंगा जिला पूर्वी भाजपा महामंत्री व अलीनगर के बीएलए वन संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह को विधानसभा चुनाव में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा प्रदेश महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, चुनाव प्रबंधन प्रदेश संयोजक राधिकारण रमन आदि थे। संजय सिंह ने कहा कि यह सम्मान केवल गर्व का विषय नहीं, अधिक जिम्मेदारी एवं प्रतिबद्धता से काम करने की प्रेरणा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.