पटना, मार्च 4 -- बिहार विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद-विवाद के बाद सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जवाब दिया। सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए विपक्ष पर हमला बोला। जब मुख्यमंत्री भाषण दे रहे थे, तो इस दौरान विपक्ष का हंगामा लगातार जारी था। कई बार स्पीकर ने उन्हें शांत रहने को भी कहा। भाषण के दौरान जब विपक्ष के नेता एक-एक करके सदन से वॉकआउट करने लगे तब नीतीश कुमार तंज कसते हुए कहा कि अगले चुनाव में इन लोगों को कुछ नहीं मिलने वाला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये लोग इसलिए भाग गए, क्योंकि इन लोगों को कुछ समझ में आ रहा है। पहले कितना बुरा हाल था, अब जब बता रहे हैं, तो ये व्यवहार कर रहे हैं। अब अगला चुनाव होगा तो, इन लोगों को कुछ नहीं मिलेगा। हम लोगो मिलकर इतना अच्छा काम कर रहे हैं, कि जनता खुद सोचेगी कि कौन अच्छा काम कर रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.